बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां की हत्या, कुल्हाड़ी से चेहरे और सिर पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर गुस्साए युवक ने उसकी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार, घटना 25 जुलाई की शाम की है। बताया गया कि नवागांव धौंराडांड निवासी मृतका रेखा राउत दूसरे मोहल्ले से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही युवक लुकेश्वर यादव (21) ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां महिला का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मृतका की बेटी के साथ किया था अश्लील हरकत

मृतका के पति कृष्णा राउत (47) ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी और दामाद करीब 20 दिन पहले रथ उत्सव देखने अपने मायके आए थे। रथ देखने के दौरान आरोपी लुकेश्वर यादव ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की थी। जब उसकी मां रेखा राउत को इस बारे में पता चला, तो उसने लुकेश्वर को फटकार लगाई और उसके परिवार से शिकायत भी की। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी सुलह हो गई। लुकेश्वर के पिता ने माफी भी मांगी। लेकिन आरोपी लुकेश्वर यादव के मन में रंजिश थी।

इसी रंजिश के चलते आरोपी ने 25 जुलाई की शाम कुल्हाड़ी से हमला कर रेखा राउत की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी लुकेश्वर यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

बेटे के सामने मां की हत्या, लोहे के रॉड से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपी पति गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button