हथौड़ी मारकर युवक की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। अवैध संबंध में हत्या की बात सामने आई है। युवक का शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिली है। मामले में पुलिस पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला रायपुर जिले के माना कैम्प थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार टेमरी के शारदा विहार कॉलोनी में करण बंजारे अपनी पत्नी पुष्पा बंजारे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पुष्पा बंजारे का एक दूर के रिश्तेदार संजय जांगड़े के साथ अवैध संबंध था। संजय अक्सर अकेले में पुष्पा से मिलने आया करता था। रविवार रात को भी संजय पुष्पा के घर पहुंचा था। इस दौरान घर पर अचानक करण आ गया। दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। पुष्पा ने भी संजय का विरोध करना चालू कर दिया। विवाद बढ़ते ही मारपीट शुरू हो गई।

इसके बाद गुस्से में आकर पति-पत्नी ने संजय के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया। खून से लथपथ संजय जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विवाद के दौरान हो-हल्ला सुनकर पड़ोसी बाहर निकल गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब आगे कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

सीमेंट भरी बाल्टी से सिर फोड़कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति हुआ फरार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन