आठ माह की गर्भवती महिला की हत्या, आरोपी फरार, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आठ माह की गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बीती रात को आरोपी पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों का तीन साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। पति उससे मारपीट करता था। वहीं वारदात के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहली निवासी कमलेश साकेत (25 वर्ष) का अपनी गर्भवती पत्नी लीलावती खैरबार (23 वर्ष) से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आक्रोशित कमलेश ने लीलावती का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
दोनों ने प्रेम विवाह किया था
घटना की सूचना पर चांदनी पुलिस के साथ एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इस कारण उन्हें अलग कर दिया गया था।
आरोपी पति की तलाश जारी
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
पत्नी को पेट्रोल से जलाकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने