मौत का सूटकेस! हत्यारिन पत्नी ने बताई खौफनाक सच्चाई, इस वजह से की थी पति की हत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी, शव को कंबल में लपेटकर ट्रॉली बैग में बंद किया और घर में छिपा दिया। इसके बाद महिला घर छोड़कर फरार हो गई थी। पुलिस ने लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है।

घरेलू विवाद से पहुंची हत्या तक

मृतक की पहचान संतोष भगत (43 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि संतोष की पत्नी मंगरीता भगत (40 वर्ष) मुंबई में काम करती थी और कुछ दिनों पहले ही गांव लौटी थी। 7 नवंबर की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। झगड़े के दौरान संतोष की मंझली बेटी, जो कोरबा में रहती है, को मां का फोन आया था। कॉल रिसीव करने पर झगड़े की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन कुछ देर बाद फोन कट गया।

बेटी को सुनाया खौफनाक सच

अगले दिन यानी 8 नवंबर को मंगरीता ने अपनी बेटी को फोन कर हैरान करने वाली बात कही। महिला ने बताया कि मैंने तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है, शव को ट्रॉली बैग में बंद कर दिया है। यह सुनकर बेटी सन्न रह गई। उसने तुरंत अपने पति के साथ गांव पहुंचकर अपने चाचा विनोद भगत को सारी बात बताई।

घर में मिला लाल रंग का सूटकेस, अंदर था शव

सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान घर से लाल रंग का बड़ा सूटकेस बरामद किया गया। जब उसे खोला गया तो अंदर कंबल में लिपटा हुआ संतोष भगत का शव मिला। शव के सिर और हाथों पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि हत्या किसी धारदार या भारी वस्तु से की गई थी।

महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी

घटना के बाद महिला फरार हो गई थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपिया महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन में छिपी हुई है। जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा और आरपीएफ पुलिस की मदद से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

सील बट्टे से की थी हत्या

पूछताछ में मंगरीता ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके और पति के बीच चरित्र को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी बहस के दौरान उसने गुस्से में आकर घर में रखे सील बट्टे (पीसने की पाटी) से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को सूटकेस में बंद कर घर में छिपा दिया और अगले दिन मुंबई भाग गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील बट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति की हत्या कर सूटकेस में बंद कर दिया शव, बेटी को फोन कर बताया राज.. जानिए रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button