छुरा ब्रेकिंग: बांध में नग्न हालत में मिला सड़ी-गली लाश, कपड़े गायब, मौत पर गहराया रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– छुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुबह बांध में एक ग्रामीण का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह छतरपुर बांध में ग्रामीणों ने एक शव तैराते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्वच्छता कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि शुरुआती दौर में पहचान करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों की पुष्टि के बाद मृतक की शिनाख्त सेंदबाहरा निवासी निर्मल गोड (63 वर्ष) के रूप में की गई।
शव पानी में डूबा हुआ नग्न अवस्था में था। शुरूआती जांच में शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बांध से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण परिजन शव के पास तक नहीं जा पा रहे थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
छुरा ब्रेकिंग : गाँव में एक ही दिन में मिले दो शव, ग्रामीण सहमे, परिवारों में पसरा मातम











