नारी जागरण कार्यशाला: माताओं में कार्य करने की अद्भुत क्षमता होती है- चंदूलाल साहू

एक दिवसीय नारी जागरण कार्यशाला गायत्री शक्तिपीठ राजिम में संपन्न हुआ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में एक दिवसीय नारी जागरण कार्यशाला गायत्री शक्तिपीठ राजिम में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ अतिथियों के द्वारा देव पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया और बहनों के द्वारा युग संगीत की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात श्रद्धा साहू द्वारा सत्संकल्प पाठ कराया गया एवं अतिथियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि के रुप में पधारे छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि गुरुदेव का उद्घोष है इक्कीसवीं सदी नारी सदी। नारी शक्ति की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। माताओं में कार्य करने की अद्भुत क्षमता होती है। प्राचीन काल में महान विदुषी हुई है जिनकी प्रेरणा से नारियों को संबल मिला पहले नारियों को जप करने कर्मकांड करने का अधिकार नहीं था उन सबको पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने अधिकार दिलाया।

उन्होंने कहा कि नारी जागरण कार्यशाला से सभी बहनें अपने अपने क्षेत्र जाकर समाज में सुसंस्कृत करने का संस्कारवान बनाने का संकल्प ले करके जाएंगे। संस्कार के माध्यम से ही धरती में स्वर्ग का अवतरण एवं मनुष्य में देवत्व का उदय होगा तभी हम सुधरेंगे तो निश्चित युग सुधरेगा, बहुत जल्दी सतयुग की वापसी होगी। माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारी में सभी जुट जाए।

बहनें मिल जुल कर काम करें

इसके साथ अतिथि के रूप में जिला प्रभारी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एच एल साहू, सहायक प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता, जिला समन्वयक युवा प्रकोष्ठ नुकेश कुमार साहू, प्रांतीय वृक्ष गंगा अभियान प्रभारी पूरण लाल साहू, ब्लॉक समन्वयक टीकम सेन, ट्रस्टी संतोष कुमार साहू उपस्थित रहे। चंद्रलेखा गुप्ता के द्वारा गुरु के पीड़ा एवं बहनों का आव्हान से संबंधित व्याख्यान दिया गया, वास्तव में सभी बहनें मिल जुल कर काम करेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे।

दुर्गावती सेन जिला नारी जागरण प्रभारी द्वारा संगठन को मजबूत कैसे बनाए एवं यामिनी यादव द्वारा कार्य योजना कैसे संचालित करें इस पर विस्तार से बताया गया एवं बहनों के द्वारा संकल्प उद्बोधन कराया गया। कार्यक्रम में ट्रस्टी श्रवण कुमार साहू, ईकाई प्रमुख चेतन सिंहा, ईकाई प्रमुख टीकाराम साहू, डॉ रमेश साहू सरोज साहू प्रीति साहू, हेमलता साहू, दीपा साहू, गीतांजलि साहू, तामेश्वरी साहू, पदमा साहू, सीमा साहू, हीरा साहू, राजकुमारी साहू, वृंदा सेना, रोशनी साहू, कमलेश साहू, अंजली घाटगे, गायत्री साहू, भारती सेन, सरिता यदु, लोकेश्वरी दिवान, ओमिन साहू, देवी ध्रुव उपस्थित रहे, पूरे कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा साहू द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

राधाकृष्ण मंदिर के 100 साल: 3 दिवसीय भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन, गायत्री शक्ति पीठ में गोष्ठी सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button