108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ : युवा क्रांतिकारी भाईयों एवं बहनों द्वारा निकाली गई युग परिवर्तन बाइक रैली

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के इस आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए सभी युवा भाईयों एवं बहनों द्वारा कार्यक्रम को भव्य रूप देने और सभी को ऊर्जावान बनाएं रखने के लिए 22 दिसंबर को गायत्री शक्ति पीठ नवापारा से भव्य युग परिवर्तन बाइक रैली निकाली गई।

बाईक रैली में उपस्थित सभी युवा क्रांतिकारी साथियों का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक लगाकर सभी कार्यकर्ताओं का फूल की वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके अलावा धर्म प्रेमी श्रध्दालुओं द्वारा जगह जगह पर रैली का स्वागत किया जा रहा था।

यह बाईक रैली गायत्री शक्ति पीठ नवापारा से होकर तर्री, पटेवा, चिपरीडीह, डोंगीतराई, बजरंगपुर, पिपरौद के बाद सोनेसिली, छांटा, परसदा, नवागांव, पोंड़, तोरला, सोंठ, पारागांव होते हुए नवापारा गंज रोड होकर वापस गायत्री शक्ति पीठ नवापारा में पहुंची। नवापारा में ठहरने के बाद सभी युवा क्रांतिकारी साथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। युवा क्रांतिकारी साथियों के समर्पण और सहयोग से इस बाइक रैली का आयोजन किया गया था।

यदा-यदा हि धर्मस्य की प्रतिज्ञा

प्रस्तुत वेला युग परिवर्तन की है। इन दिनों जो अनीति व आराजकता का साम्राज्य दिखाई पड़ रहा है, इन्हीं का व्यापक बोलबाला दिखाई दे रहा है, उसके अनुसार परिस्थितियों की विषमता अपनी चरम सीमा पर पहुँच गयी है। ऐसे ही समय में भगवान ‘‘यदा-यदा हि धर्मस्य’’ की प्रतिज्ञा के अनुसार असन्तुलन को सन्तुलन में बदलने के लिए कटिबद्ध हो ‘‘संभवामि युगे युगे’’ की अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए आते रहे हैं। ज्योतिर्विज्ञान प्रस्तुत समय को जो 1850 ईसवीं सदी से आरम्भ होकर 2005 ईसवी सदी में समाप्त होगा। संधि काल, परिवर्तन काल, कलियुग के अंत तथा सतयुग के आरम्भ का काल मानता चला आया है।

इसी परिपेक्ष में गायत्री परिवार के युवा क्रांतिकारी भाईयों एवं बहनों द्वारा इस भव्य युग परिवर्तन बाइक रैली निकालकर परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन जन तक विस्तार किया जा रहा था एवं 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का भी प्रचार प्रसार करते जा रहे थे। यह बाईक रैली समस्त गायत्री परिवार के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं एवं युवा भाईयों एवं बहनों और बजरंग दल के साथियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

रैली के दौरान बच्चे का उत्साह

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न, महायज्ञ 02 से 06 जनवरी तक होगा आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film