नवीन राजिम मेला स्थल को लेकर मंत्री ने कही बड़ी बात: कांग्रेस सरकार के पांचवे साल में होगा ये… पढ़िए पूरी खबर

मेला स्थल को स्थायी रूप से विकसित किया जायेगा, मिलेगी सभी सुविधाएं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम:- 5 फरवरी से राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन होगा, जो 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। मेला के लिए अब 50 दिन ही शेष रह गए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई तैयारियां प्रारंभ नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि इस सरकार का पांचवा साल है, इस लिहाज से यह इनका आखिरी आयोजन होगा। आने वाले समय में 2023 का विधानसभा चुनाव है। इसलिए 2024 का आयोजन नई सरकार करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वर्ष मेला का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा।
धर्मस्व मंत्री ने किया मेला स्थल का निरीक्षण
सोमवार को प्रदेश के धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू राजिम मेला के लिए चयनित नये स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यो का जायजा लेते हुए शीघ्रता से नवीन स्थल को राजिम मेला के लिए स्थायी रूप से विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवश्यकता, स्थानीय नागरिकों के सुझाव और आगामी 100 सालों को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य किये जाए। स्थल का विकास इस तरह किया जाए कि श्रद्धालुओं को यह स्थान आकर्षित करे। इस स्थान को राम वनगमन परिपथ से भी जोड़ा जायेगा। श्री साहू ने मंदिर दर्शन आने-जाने के लिए फोर लेन सड़क के तर्ज पर सड़क विकसित करने कहा है।
मंत्री श्री साहू ने कहा कि पैदल यात्रियों के लिए आने-जाने के लिए अगल से चैड़ी सड़क हो। उन्होंने कहा कि नदी में बारहमासी पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी। भविष्य में नदी में लगने वाले टेंट और अन्य दुकानें को इसी स्थल पर स्थानांतरित किया जायेगा। मंत्री श्री साहू ने आगामी 7 जनवरी 2023 को राजिम भक्तिन माता जयन्ती कार्यक्रम नवीन मेला स्थल पर कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री श्री साहू ने राम वनपथ गमन पर निर्माणाधीन कार्यो का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को राम वन गमन पथ पर महानदी तट पर स्थापित मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चन्द्र जी के मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। उन्होंने इस हेतु अधिकारियों को सभी तैयारी पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।
कलेक्टर प्रभात मलिक ने नवीन मेला स्थल पर ड्राइंग डिजाइन एवं निर्माणाधीन अधोसंरचना व स्वीकृत बजट राशि के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। यहां पर धर्मशाला, गार्डन, तटबंध, शौचालय, मंदिर जैसे निर्माण किये जायेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी राजिम सुश्री पूजा बंसल, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक मौजूद थे।
7 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती का आयोजन
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 7 जनवरी को भक्त माता राजिम जयंती का आयोजन किया गया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू धर्म नगरी राजिम पहुंचकर नवनिर्मित राजिम भक्तिन माता धर्मशाला का जायजा लिया एवं आगामी 7 जनवरी 2023 को भक्त माता राजिम जयंती समारोह नवीन मेला मैदान में मनाए जाने को लेकर उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने बताया कि 7 जनवरी को प्रदेश स्तरीय भक्त माता राजिम की जयंती का पर्व मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। समाज के प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश पर आयोजन को सफल बनाने में जुट गए हैं। इस अवसर पर साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू सहित अन्य सामाजिक जन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल