गुरु-शिष्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन: 2007 बैच के विद्यार्थियों ने रची नई परंपरा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  गोबरा नवापारा के समीपस्थ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हसदा नंबर 2 में 2007 बैच के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय पहल करते हुए गुरु-शिष्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक नई परंपरा की शुरुआत की।

कार्यक्रम में 2007 बैच के शिक्षकगण टी.आर. भार्गव, एम.के. बनसोडे, आर.डी. कारले, श्रीमती कृष्णा देवांगन, श्रीमती भावना ठाकुर, सुश्री अल्का सिंह एवं डी.पी. साहू, एल.के.वाद्यक उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य लक्ष्मी नारायण साहू, समस्त शिक्षक स्टाफ, सरपंच शशि प्रकाश साहू तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामानंद साहू भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस आयोजन में 2007 बैच के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख रूप से उपस्थित विद्यार्थियों में सोम प्रकाश साहू, मनोज साहू, मुन्ना तारक, कोमेश साहू, लक्ष्मण साहू, कुंभकरण, लक्ष्मीकांत साहू, चुम्मन साहू, रोहित साहू, भगवती साहू, केदार यादव, योगेश कुर्रे, डिगेश्वर निर्मलकर, अगमदास,डागेन्द्र साहू, हुलास साहू, लक्ष्मीनारायण, डोमार साहू, विनोद साहू, सहित छात्राओं में देवकी नेताम, मीरा साहू, पुष्पा साहू, उत्तरा साहू, यशोदा साहू, दुर्गा साहू, ज्योति लता साहू, ममता साहू, शांति पांडे, इंद्राणी साहू, देवनंदनी साहू एवं टिकेश्वरी साहू, त्रिवेणी साहू शामिल रहीं।

पुरानी यादों को किया ताजा

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि गुरुजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अपने अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया, जिससे वातावरण भावुक और आनंदमय हो गया।

यह आयोजन न केवल गुरु-शिष्य संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

सशिम और हरिहर के पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन: 24 वर्षों बाद फिर गूंज उठीं बचपन की यादें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button