नवापारा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा गोबरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अवैध शराब बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

32 पौवा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नवापारा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को थाना क्षेत्र ग्राम छाटा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक व्यक्ति थैला में अवैध रूप से शराब रखने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को घेराबंदी उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना नाम रामभरोसा सोनवानी पिता स्व. मानसिंग सोनवानी (48 साल) निवासी घोंट बताया। तलाशी लेने पर उसके पास थैले में 32 पौवा देशी शराब पाया गया। पूछताछ में कोई वैध कागजात लायसेंस नहीं होना बताया। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर आरोपी रामभरोसा के खिलाफ धारा 34(2)-स्ब्ळ आबकारी एक्ट अपराध कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

इसी तरह दूसरे मामले में मजहर खान के राजिम पुल स्थित कपडा दुकान में 25.08.2024 को दुकान के पीछे का टीन चादर को तोड़कर 52 नग जींस, 08 नग चड्डा, 05 नग लोवर, 10 नग टी शर्ट को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिसक रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

पतासाजी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कुश उर्फ छोटकु निषाद पिता परमेश्वर निषाद (21 वर्ष) और आलोक साहनी पिता स्वर्गीय अमर साहनी (21 वर्ष) निवासी लटेरापारा व साहनी नवापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें दोनों आरोपियों ने चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से जींस, पैंट, शर्ट, लोअर को जब्तकर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

निजात अभियान के तहत नवापारा पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल