पड़ोसी युवक ने शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म, पति ने छोड़ा साथ, तो आरोपी के साथ रह रही थी पीड़िता, उसने भी दिया धोखा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी युवक ने महिला को डरा-धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि पड़ोस के आरोपी युवक ने पहले महिला से सोशल मीडिया में दोस्ती की। फिर सोशल मीडिया में चौटिंग करने लगा। महिला के अनुसार उसने मना किया। इसके बावजूद जब युवक नहीं माना तो उसने यह बात पति को बताई। जिसके बाद पति ने भी युवक को फटकार लगाई थी।

बताया गया कि घर में महिला का पति नहीं था तो आरोपी उसके घर पहुंचा, जहां उसने महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद पति ने महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला आरोपी के साथ रहने लगी, लेकिन बाद में उसने भी महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

सोशल मीडिया में दोस्ती, लॉज में ले जाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले डेढ़ लाख रुपये, आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन