12 साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में गुजरात गए हुए थे। गांव में उनकी 12 वर्षीय बेटी अकेली रहकर कक्षा सातवीं की पढ़ाई कर रही थी। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले अरविन्द सोनवानी (20 वर्ष) ने 28 फरवरी 2026 की रात इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि बालिका जब बाथरूम से अपने कमरे में लौटी, तब आरोपी पहले से ही घर के अंदर मौजूद था। उसने बच्ची का मुंह और हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरी-सहमी बालिका ने फोन पर अपने पिता को तबीयत खराब होने की जानकारी दी। बेटी की हालत को लेकर चिंतित पिता 12 मार्च को गुजरात से गांव लौटे, जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अरविन्द सोनवानी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65, 65(1), 333, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा में नाबालिग से दुष्कर्म: राजनीतिक पहुंच और कई विभागों में पहचान होने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी, नेता गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button