दो सगी बहनों से गैंगरेप मामले में नया खुलासा: ASI का बेटा भी शामिल, जिस थाने में दर्ज हुआ केस वहीं पदस्थ है पिता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर:- राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में दो सगी बहनों के साथ हुए गैंगरेप मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। हैवानियत की हदें पार करने वाले गिरफ्तार 10 आरोपियों में एक आरोपी एएसआई का बेटा भी शामिल था। वहीं इस पूरे वारदात का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर के पिता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित कृष्णकांत साहू एएसआई का बेटा है जो वर्तमान में मंदिर हसौद थाना में ही पदस्थ है। घटना के बाद जैसे ही उसका नाम सामने आया। पिता ने पुलिस टीम के साथ मिलकर उसकी खोजबीन की। फिर गिरफ्तार कर खुद ही थाने लाकर बंद कर दिया। आरोपित कृष्णकांत साहू परसकोल गांव का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के लक्ष्मी नगर में रहता है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने गैंगरेप के मामले में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ़ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू समेत युगल किशोर कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 आरोपित पिपरहट्टा गांव के हैं और बाकी आरोपित बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन आरोपितों से लूटा गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है। बता दें पुलिस ने शनिवार को सभी गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।

ये है मामला

रायपुर में 31 अगस्त गुरुवार रात में राखी बांधकर घर वापस आ रही दो सगी बहनों से दरिंदगी की गई। चाकू की नोक पर बंधक बनाकर 10 आरोपियों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पढ़े पूरी खबर…

खबरे :- महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर में 2 बहनों के साथ गैंगरेप : 10 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भाजपा नेता का बेटा निकला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन