नवविवाहिता ने कुल्हाड़ी से काट दिया पति का गला, 6 महीने पहले हुआ था लव मैरिज, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक नवविवाहिता ने कुल्हाड़ी मारकर पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है 6 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज किया था। दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। मामला सूरजपुर जिले के झिलमिला (भैयाथान) थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार झिलमिली क्षेत्र के ग्राम डालाबहरा निवासी युवक विवेक बसोर ने मनेंद्रगढ़ निवासी युवती सोनबाई से दिसंबर में प्रेम विवाह किया था। मंगलवार की रात सोनबाई कुल्हाड़ी से पति का गला काटकर हत्या करके फरार हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात विवेक बसोर अपनी पत्नी के साथ पिता विश्वनाथ बसोर के घर गया था। वहीं खाना खाकर रात करीब 9 बजे दोनों अपने कमरे में चले गए थे।

सुबह शोर सुनकर पहुंचे परिजन

विश्वनाथ बसोर ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे विवेक बसोर के कमरे से तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले। उन्होंने सोनाबाई को घर से दौड़कर बाहर आते देखा। जब तक वे उनके कमरे के पास पहुंचे सोनाबाई जा चुकी थी। वे कमरे के अंदर गए तो विवेक खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। उसके गले में गहरे जख्म का निशान था।

फरार पत्नी बैकुंठपुर से हुई गिरफ्तार

परिजन विवेक बसोर को उठाकर भैयाथान अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी विश्वनाथ बसोर ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस सोनाबाई की तलाश में जुट गई। इस दौरान बैकुंठपुर बस स्टैंड के पास सोनाबाई जाते दिखी, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर थाने लाई। पूछताछ में महिला ने पति की हत्या करना स्वीकार किया।

पति करता था शक, विवाद के बाद हत्या

पूछताछ में सोनाबाई ने बताया कि दोनों के बीच लगभग एक साल से प्रेम संबंध था। दिसंबर 2023 में दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह किया और साथ रहने लगे। पिछले दो तीन महीने से विवेक बसोर उस पर शक करते हुए विवाद करता था। बीती रात अवैध संबंध के शक को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद विवेक अपने बेड पर सो गया। सुबह करीब चार बजे सोनबाई ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर वार कर दिया। विवेक ने उठने की कोशिश की तो वह उसे बिस्तर में ढकेलकर घर से निकल गई।

हत्या के बाद मायके जा रही थी आरोपी पत्नी

सोनाबाई ने बताया कि वह मायके जा रही थी। इस दौरान बैकुंठपुर में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन