नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मामला संदिग्ध, एक साल पहले हुई थी शादी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव मिलने से एक दिन पहले नवविवाहिता का अपने ससुराल वालों से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मायके वालों से पूछताछ की जा रही है। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, गायत्री यादव (22 वर्ष) की शादी एक साल पहले पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा निवासी रामलाल यादव (25 वर्ष) से ​​हुई थी। बताया जा रहा है कि 8 जुलाई की रात गायत्री यादव का अपने ससुराल वालों से किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। परिवार के बाकी सदस्य बरामदे में सो गए। अगली सुबह जब गायत्री नहीं उठी, तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसे बुलाया।

काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने किसी तरह खिड़की से झांका तो दंग रह गए। गायत्री का शव पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। घबराए परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा। इसके बाद, साड़ी के फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा गया। फिर उन्होंने पुलिस और मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई।

जांच में जुटी पुलिस, परिजनों से पूछताछ जारी

घटना की जानकारी मिलते ही गायत्री के मायके वालों भी गाँव पहुँच गए। पुलिस ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट और परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों से पूछताछ की जाएगी और उनके बयान दर्ज किए जाएँगे, जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस ने पति, सास-सुसर समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button