इलाज के बहाने अस्पताल में महिला से अश्लील हरकत, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- निजी अस्पताल में इलाज कराने आई महिला से डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला सर्दी-खांसी की रूटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंची थी। जहां सीनियर जनरल फिजिशियन ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र का है।

इलाज के बहाने अश्लील हरकत

जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे महिला इलाज कराने चांपा के श्रीकृष्ण अस्पताल आई थी। पीड़िता का आरोप है कि सीनियर जनरल फिजिशियन डॉ. जय प्रकाश देवांगन ने इलाज के नाम पर अश्लील हरकत की। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डॉक्टर वहां से भाग चुका था। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

डॉक्टर को निलंबित करने की मांग

परिजनों ने डॉक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। उनका कहना है कि मरीज डॉक्टर पर भरोसा करके इलाज के लिए आते हैं। ऐसे मामलों से पूरे पेशे की छवि खराब होती है। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने डॉ. जय प्रकाश देवांगन के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों का बयान दर्ज किया है।

डॉ. जय प्रकाश देवांगन

बताया गया कि घटना के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। वह पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में किया शेयर, पुराने विवाद का बदला लेने आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर किया पोस्ट

Related Articles

Back to top button