खिसोरा के प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ग्राम खिसोरा के प्राथमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा छात्राओं से दुर्व्यवहार और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक राकेश कुर्रे पर आरोप है कि वह स्कूल की छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करता था और उनसे अश्लील हरकतें करता था। इस संबंध में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर एसडीएम स्तर पर जांच कराई गई। तहसीलदार की टीम द्वारा की गई जांच में शिक्षक की करतूतों की पुष्टि होने के बाद मामला पुलिस को सौंपा गया।

इसके बाद बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले भी एक अन्य मामले में निलंबित हो चुका था और हाल ही में बहाल हुआ था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षक की पिटाई से छात्र हुआ बेहोश, छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियों का भी आरोप, पालकों में भारी आक्रोश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button