मानिकचौरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन : महिला और किसान का सम्मान

अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा:-  विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम मानिकचौरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, जनपद सदस्य सूरज साहू, श्रीमती जिनेश्वरी ध्रुव, किसान नेता चंद्रिका साहू, सरपंच बुद्धेश्वर साहू उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है – विधायक इंद्र कुमार

इस अवसर पर इंद्र कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहरों को विकसित बनाने के साथ-साथ गांवों में भी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बना रही है। भाजपा सरकार मध्यम वर्ग के परिवारों का सपना पूरा करने के लिए भी हर संभव प्रयास कर रही है। विधायक श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की हैं। इसलिए भाजपा गांव-गांव पहुंचकर योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाएगी।

आजादी के 100वीं वर्षगांठ में विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा देश – चंद्रशेखर

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को दो साल के बोनस मिलने से काफी राहत मिलेगी। श्री साहू ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है। 26 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मौके पर लाभ प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश जब अपनी आजादी का 100 वीं वर्षगांठ मनायेगी तो विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा। उन्होंने सभी लोगों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपील की।

सरपंच बुद्धेश्वर साहू ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य के भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिले इसी उद्देश्य के साथ यह संकल्प यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के जरिए केंद्र सरकार का प्रयास आम लोगों को स्वच्छता सुविधा, वित्तीय सेवा, आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाएं प्रदान कराना है। साथ ही साथ समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सुविधाएं विकसित करना है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच मधुसूदन घृतलहरे, देवकी साहू, हेमलता साहू, पंडित गोविंद प्रसाद तिवारी, उप सरपंच हितेश मंडई, रमेश साहू कुमार, गज्जू साहू, डागेश्वर साहू, तुलसी मीना साहू, वनिता सेन, देवकी चंदेल, संतु साहू, मोहनी ध्रुव, अशोक साहू, उदय ध्रुव, रामगुलाल तारक, कैलाश तिवारी, सेवाराम साहू वरुण राठी, गोयल भट्ट, सागर साहू, खेलन साहू, जीतून साहू, चिंताराम साहू, महेंद्र रोहित तारक, सचिव घासुराम देवांगन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। मंच संचालक चुमन लाल साहू एवं आभार मानिकचौरी सरपंच बुद्धेश्वर साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन, गोद भराई, उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण तथा अन्य योजनाओ से लाभान्वित लोगों को सम्मान किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

मुख्यमंत्री साय ने जारी किया 2 साल का बकाया बोनस: किसानों को मिला 3,716 करोड़ रूपए बोनस राशि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film