राजिम कुंभ कल्प मेला: बारह ज्योतिर्लिंग और पंचकोशी थीम बनेगा आकर्षण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प मेले की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल राजिम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, कलेक्टर भगवान सिंह उइके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मेला स्थल का किया निरीक्षण

मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्य मंच, विभागीय स्टॉल, महानदी आरती घाट, मीना बाजार, दुकानों, हेलीपैड स्थल, संत समागम स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेपरि हो और सभी तैयारियां तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। मंत्री ने कहा कि मेला क्षेत्र में व्यापक पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों से मांगे सुझाव

निरीक्षण के पश्चात स्थानीय विश्राम गृह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, आमजन एवं पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प मेले के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सामने आई कमियों को दूर कर इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प मेले को और अधिक दिव्य एवं भव्य स्वरूप दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहेगा।

मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि इस बार आयोजन स्थल पर क्षेत्रीय सरस मेला भी आयोजित किया जाएगा, जहां स्थानीय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय का अवसर मिलेगा। इससे न केवल स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण उत्पादों को व्यापक पहचान भी प्राप्त होगी।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि इस वर्ष राजिम कुंभ का आयोजन भव्य और दिव्य रूप में किया जाएगा और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि लक्ष्मण झूला से नवीन मेला मैदान तक फोरलेन सड़क निर्माण किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आने वाले समय में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसी तरह राजिम साईं मंदिर से चौबेबांधा पुल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

विधायक ने बताया कि नवीन मेला मैदान में बड़े संतों के प्रवचन की विशेष व्यवस्था रहेगी। पूराने महोत्सव स्थल के पास स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री राजेश अग्रवाल की मंशा के अनुरूप इस बार मेले में “बारह ज्योतिर्लिंग” और पंचकोशी थीम मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही मेले की समाप्ति के बाद नदी और मेला क्षेत्र की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में नागरिकों ने दिए सुझाव

बैठक में नागरिकों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इनमें प्रमुख रूप से राजीव लोचन मंदिर के सामने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, नवापारा मार्गों की मरम्मत, राजिम के प्रमुख चौक-चौराहों को झंडों से सजाने, राजिम एवं आसपास के क्षेत्रों को झालरों व लाइटों से सजाने, लोमष ऋषि आश्रम के पास बने गौमुख का मरम्मत कर पुनः प्रारंभ करने, नदी के भीतर प्लेट लगाकर अस्थायी सड़क निर्माण, नदी में लगी प्लास्टिक बोरियों को हटाने, त्रिवेणी संगम में वर्षभर जलभराव की व्यवस्था, मेला क्षेत्र को पॉलिथीन-मुक्त रखने और कैरी बैग के उपयोग जैसे सुझाव शामिल थे।

मंत्री एवं अधिकारियों ने नागरिकों के सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा गया कि राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर स्तर पर ठोस और समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल