पाण्डुका पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, स्कूटी सहित माल जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नया सवेरा” के तहत पाण्डुका थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही की है। पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाण्डुका क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पाण्डुका नहर पार के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताक्ष की।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रहमुद्दीन कुरैशी (37 वर्ष), निवासी ग्राम भोथीडीह, थाना मगरलोड, जिला धमतरी बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 9 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5200 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की ग्रे-ब्लैक रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है। इस तरह कुल जब्ती की कीमत 45,200 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

9 लाख के हीरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में था आरोपी, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button