छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 12 अप्रैल को आयोजित होंगी फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, नवा रायपुर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा (HSP-25) का आयोजन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में संचालित होगी।

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:00 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। यह परीक्षा में जिले के 17 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी जिसमें कुल 5577 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उपेन्द्र किण्डो, डिप्टी कलेक्टर रायपुर को नोडल अधिकारी तथा केदारनाथ पटेल, रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

संघ लोक सेवा आयोग की CDS एवं NDA परीक्षाएं 12 अप्रैल को होंगी आयोजित, दो और तीन पालियों में होगा सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button