ब्रेकिंग : राजिम-अभनपुर मार्ग पर चलती पिकअप में लगी भीषण आग, नगदी और चेक जलकर खाक, पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम-अभनपुर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में 4 लाख कैश और 1 लाख का चैक भी था जो आग के हवाले हो गया। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन राजिम से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पिपरौद टोल नाका के पास अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर के अनुसार वह रायपुर से सामान छोड़ने फिंगेश्वर क्षेत्र गया हुआ था और वापसी के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में आग लग गई।

वाहन चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। चालक के अनुसार गाड़ी में करीब 4 लाख रुपए नगद और दो चेक रखे हुए थे, जो आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 सेवा की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। 

पुलिस जुटी जांच में

फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक से गहन पुछताक्ष कर रही है। गनीमत रहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : राजिम-फिंगेश्वर मार्ग पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; पुलिस जुटी जांच में, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button