शादी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 40 लोग थे सवार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- गुरुवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस घटना में 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 11 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कालिया गांव के रहने वाले 40 लोग पिकअप में सवार होकर ग्राम छिछली एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गए थे। गुरुवार को सभी वहां से लौट रहे थे। उनकी पिकअप मैना घाट पर अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी लोगों ने डायल 112 को दी। जानकारी मिलने तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए कालिया गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। सभी का यहां प्राथमिक इलाज किया गया। इनमें से गंभीर रूप से 11 घायल लोगों को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया गया।

3 घायलों को अंबिकापुर भेजने की तैयारी

3 घायलों की हालत ज्यादा नाजुक है, जिन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री निवास ने कलेक्टर डॉ रवि मित्तल को तत्काल घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज जिला प्रशासन करवा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

धमतरी में स्कूली बस और मेटाडोर की जोरदार भिड़ंत: मौके पर मची चीख-पुकार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन