13 फरवरी को पूनम विराट के ‘रंग छत्तीसा’ से बिखरेगी छटा, इन कार्यक्रमों की भी होगी प्रस्तुति

*राजिम कुंभ में  लोक संस्कृति का रंग, पूनम विराट के ‘रंग छत्तीसा’ से बिखरेगी छटा*

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर 13 फरवरी शुक्रवार को लोक और भक्ति संगीत का भव्य संगम देखने को मिलेगा। राजनांदगांव की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पूनम विराट ‘रंग छत्तीसा’ छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुगंध बिखेरेंगी। अन्य कार्यक्रमों में रायपुर के मनोज सेन लोक अंचल और मनेन्द्रगढ़ की जसमीत कौर जगराता प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी।

मुख्य मंच के अलावा स्थानीय मंच पर भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला रहेगी। बागबाहरा के विजय नायक भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे, वहीं मांढर रायपुर की रेखा जलक्षत्री भरथरी गायन से समां बांधेंगी। सुरसाबांधा के धर्मेन्द्र साहू जगराता, डूमरपाली के खेलावन पटेल रामधुनी तथा दुर्ग के दिलीप सिन्हा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। दुलना के श्रवण कुमार सार्वा जसझांकी, रायपुर के यशवंत धीवर सुगम गायन और जी जामगांव के सोमेश साहू लोककला मंच की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। बागबाहरा की आरती शेट्ठी सुगम भजन और परसट्टी महासमुंद के चुम्मन साहू जगराता से भक्ति की धारा प्रवाहित होगी।

इसी प्रकार पूर्व महोत्सव स्थल नदी मंच पर छुईया के मनेश्वर ध्रुव मानस गायन, धमनी के गोविंद साहू रामायण, नायकबांधा की गीता राम ओगरे मंगलभजन तथा पोखरा के मोहित गंधर्व जसगीत के साथ किशोरा खुमेश्वर सेवा मंडली की प्रस्तुति होगी।

इस लिंक से देखे लाइव 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्वाति मिश्रा के भजनों से भक्तिमय हुआ राजिम कुंभ कल्प, मुख्य मंच पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button