Bhupesh Cabinet: बदले गए मंत्रियों के विभाग, सिंहदेव को मिला ऊर्जा विभाग, मरकाम को दी ये जिम्मेदारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही अब भूपेश कैबिनेट में अन्य मंत्रियों के विभागों का भी बदलाव किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को स्वास्थ्य विभाग के साथ ही ऊर्जा विभाग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं मंत्री रवींद्र चौबे को कृषि विभाग से हटाया गया है, उन्हें शिक्षा और सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही मंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि और जैव प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व दिया गया है। भूपेश कैबिनेट में नए मंत्री बने मोहन मरकाम को ST SC, OBC अल्पसंख्यक विभाग का प्रभार दे दिया है।

Related Articles

Back to top button