छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के विस्तार की संभावना! इस सप्ताह 2 मंत्री ले सकते हैं शपथ, राज्यपाल से मिले CM साय

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकले एक बार फिर तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस सप्ताह साय कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वहीं छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के संभावित दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री समेत 13 कैबिनेट में जगह है। साय मंत्रिमंडल में 12 मंत्री थे, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद 11 मंत्री हैं। वर्तमान में 2 मंत्री पद रिक्त हैं।

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। इसे ही लेकर कवायद की जा रही है। संभावित नामों में किरण सिंहदेव को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है और प्रदेश में दूसरा नया अध्यक्ष बन सकता है। वहीं आरएसएस बैकग्राउंड से आने वाले गजेन्द्र यादव का भी नाम शामिल है। इसके अलावा बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर का भी नाम मंत्रिमंडल के लिए सामने आए हैं।

जिस तरह से निकाय चुनाव की आचार संहिता की तिथि बढ़ाई जा रही है, इसे मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण के लिए समय से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित रखी गई थी। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सत्ता और संगठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की बात सामने आ रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

CM साय मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, संभावित लिस्ट आई सामने

Related Articles

Back to top button