ब्रेकिंग : नवापारा के इन इलाकों में कल बिजली सप्लाई रहेगी बंद, ये एरिया होंगे प्रभावित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के कई क्षेत्रों में कल शनिवार 25.07.2026 को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से 3 बजे तक प्रभावित रहेंगी।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दिनांक 25 /07/ 2026 दिन शनिवार को 11केवी गंज फिडर में 11 केवी तार और lT तार शिफ्ट करने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगा। जिसमें पुराना ज़िला सहकारी बैंक से गंगा सॉ मिल, पुराना जिला सहकारी बैंक, विशाल मेगा मार्ट, कलकत्ता सेल, सुमीत बाजार, सत्यनारायण मंदिर, ओम प्रकाश राइस मिल, पंजवानी चौक, मारुति मंदिर, सोमवारी बाज़ार, मछली बाजार, दुर्गा सा मिल, रामजानकी पारा, झाबक ज्वेलर्स, दिलीप शाह सदर रोड, भोलमल चौक, गुरुनानक ऑयल मिल, कृषि उपज मंडी, केवट पारा, कसेर पारा, SBI बैंक, सब्जी मंडी, देवांगन पारा, ब्राह्मण पारा, किसान पारा, गंज रोड, कृष्णा कॉम्प्लेक्स और भी उपभोक्ता जो इस एरिया में आते है प्रभावित रहेंगे।

ईसी तरह रेलवे लाइन शिफ्टिंग हेतु LT लाइन में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें प्रभावित होने वाले क्षेत्र छाटा चौक, सुंदर पैलेस तक, खोलीपारा, शिक्षक कालोनी, साईं कालोनी, सहित इस क्षेत्र में आने वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। विभाग ने बताया कि समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button