प्रेस क्लब राजिम की पहली बैठक संपन्न; सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन, मार्च में होगा शपथ ग्रहण समारोह
नीरज शर्मा बने राजिम प्रेस क्लब के प्रथम अध्यक्ष

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रेस क्लब राजिम के पंजीयन के बाद सोमवार को कोर कमेटी की पहली औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्लब के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक दोपहर 12 बजे आयोजित हुई, जिसमें पत्रकारों ने संगठन की कार्ययोजना, विस्तार और भविष्य की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
नीरज शर्मा बने प्रथम अध्यक्ष
बैठक में सर्वसम्मति से नीरज शर्मा (संवाददाता IBC 24) को प्रेस क्लब राजिम का प्रथम अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी श्रीकांत साहू (छग प्रयाग न्यूज) को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर सोमा शर्मा (संवाददाता INH 24×7) को चुना गया, जबकि सहसचिव के रूप में तामेश्वर साहू (संवाददाता अनादि टीवी) तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप अग्रवाल (संवाददाता बंसल न्यूज) को जिम्मेदारी दी गई।
संगठन विस्तार को लेकर लिए गए निर्णय
बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। सदस्यों ने तय किया कि राजिम, नवापारा और आसपास के क्षेत्रों के इच्छुक पत्रकारों को प्रेस क्लब से जोड़ने के लिए शीघ्र ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों को क्लब में संरक्षक के रूप में सम्मानित कर संगठन से जोड़ा जाएगा, जिससे पत्रकारिता के क्षेत्र में मार्गदर्शन और सहयोग की परंपरा मजबूत हो सके।
इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब राजिम के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आगामी मार्च माह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब राजिम पत्रकारों की एकजुटता और पेशेवर गरिमा को मजबूत करने का मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पारदर्शिता, सहयोग और समन्वय के साथ प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के दौरान प्रेस क्लब के सदस्य राहुल ठाकुर, थनेश्वर साहू, थानेश्वर बंजारे, नेहरू साहू, नागेश तिवारी, हेमंत तिवारी, देव प्रसाद बघेल तथा नागेन्द्र निषाद सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रेस क्लब राजिम की इस पहली बैठक को क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि यह मंच न केवल पत्रकारों के हितों की रक्षा करेगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।
पत्रकार साथियों ने दी बधाई
प्रेस क्लब राजिम के नव गठित समस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर इन्हें श्रमजीवी पत्रकार संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया, रमेश चौधरी, वेदप्रकाश तिवारी, आलोक पहाड़िया, डॉ. लीलाराम साहू, बिशेसर हिरवानी, प्रकाश वर्मा, कामेश्वर गोस्वामी, मनीष जैन, श्रमजीवी पत्रकार संघ अभनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण साहू, संतोष सोनकर, युवराज साहू, तुकाराम कंसारी सहित अंचल के सभी पत्रकार साथियों ने बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर पत्रकारों का गरिमामय सम्मान, विधायक रोहित साहू ने किया सम्मानित











