देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 महिलाएं गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के खिलाफ BNS की धारा 170/126, 135(3) के तहत कार्रवाई की गई है। मामला कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र का है।

दरअसल, कबीरधाम पुलिस अपराधों की रोकथाम और अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 11 जुलाई को थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र अंतर्गत भिंभौरी निवासी दो महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

सहसपुर लोहारा पुलिस ने भिंभौरी निवासी अनीता पाटले (21) और अंजू सतनामी (31) के खिलाफ BNS की धारा 170/126, 135(3) के तहत प्रकरण तैयार कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने वारंट जारी कर दोनों महिलाओं को केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में की गई। कबीरधाम पुलिस ने बताया कि असामाजिक और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन