11 जुलाई को होने वाला मुख्यमंत्री जनदर्शन स्थगित, करना होगा आवेदकों को इंतजार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू किए गए जनदर्शन को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह है। पहले जनदर्शन की शुरुआत 4 जुलाई से की गई थी। पहले जनदर्शन कार्यक्रम में ही लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। आवेदन और शिकायत पर कई मामलों में त्वरित कार्रवाही भी हुई। मुख्यमंत्री प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिलते है । मुख्यमंत्री बड़े ही धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।

चोरी की बाइक का आ रहा चालन, परेशान शख्स ने जनदर्शन में की शिकायत ( पढिए पूरी खबर )

जनदर्शन कार्यक्रम में कई अजीबो-गरीब मामले भी सामने आ रहे है लेकिन तीसरे हफ्ते में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से आयोजित नहीं किया जाएगा। जो व्यक्ति अपने आवेदन को लेकर इस हफ्ते का इंतजार कर रहे थे उन्हे अभी एक हफ्ता और इंतेजार करना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री जनदर्शन : दिए आवेदन पर हुई कार्यवाही की जानकारी, इस पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते है आवेदक

Related Articles

Back to top button