झोलाछाप डॉक्टर की संदिग्ध हालात में लाश मिली, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक झोलाछाप डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। घटना रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम बेहरापाली निवासी 40 वर्षीय सत्यानंद प्रधान के रूप में हुई है। सत्यानंद आसपास के गांवों में जाकर मरीजों का उपचार करता था। बीते शाम लगभग 7 बजे वह अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक सीजी 13 वाय 0828) से किसी काम से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला।

झाड़ियों में पड़ी मिली बाइक

अगली सुबह ग्राम बेहरापाली और जामगांव के बीच कुरनाला के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, जिसमें उसकी पहचान सत्यानंद प्रधान के रूप में हुई। शव के पास उसका उपचार संबंधी बैग और कुछ कागजात बिखरे मिले। वहीं, उसकी बाइक कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ी मिली। जांच में मृतक के सिर के पीछे धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के भाई किरण प्रधान की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) एवं 238(ए) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। परिजनों ने गांव के दो लोगों से पूर्व में हुए विवाद का हवाला देते हुए संदेह जताया है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: नहर पोल में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button