गरियाबंद पहुंचीं क्वीन बाइक राइडिंग की 30 महिला बाइकर्स, इको-टूरिज्म, सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर, डीएफओ वरुण जैन ने दिखाई हरी झंडी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज एक अनूठी पहल की गई। गरियाबंद से कुल्हारीघाट तक आयोजित ‘क्वीन बाइक राइडिंग’ रैली को गरियाबंद पुलिस अधीक्षक (SP) वेदव्रत सिरमौर, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर , डीएफओ वरुण जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस विशेष राइड में 30 छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस बाइक राइडर्स ने हिस्सा लिया।इको-टूरिज्म और यातायात नियमों का संदेश इस बाइक राइडिंग का मुख्य उद्देश्य गरियाबंद क्षेत्र के अनछुए प्राकृतिक सौंदर्य (इको-टूरिज्म) को देश-दुनिया के सामने लाना है। इसके साथ ही, महिला राइडर्स ने आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

मील का पत्थर साबित होगा

गरियाबंद से कुल्हारीघाट का सफर यह रैली गरियाबंद से शुरू होकर घने जंगलों और प्राकृतिक वादियों से घिरे ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थल कुल्हारीघाट तक पहुँचा। इस आयोजन के माध्यम से जिले में महिला सशक्तिकरण और साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) को भी एक नई दिशा मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक का वक्त व्यराइडर्स को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा, “यह आयोजन न केवल गरियाबंद के पर्यटन को वैश्विक पटल पर लाएगा, बल्कि सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा। महिला बाइक राइडर्स का यह जज्बा समाज के लिए प्रेरणादायी है।”

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

AI आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की निगरानी प्रणाली बनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button