राजिम ब्रेकिंग : मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए राजिम मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन न करने एवं अनुशासनहीनता पूर्वक कार्य किये जाने के लिए उत्तरदायी पाए जाने के कारण इन्हे निलंबित किया गया है। डा ऋतु वर्मा अवर सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश अनुसार नगर पंचायत राजिम में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे द्वारा जिला कार्यालय द्वारा दिनांक 08.08.2024 को आयोजित समय-सीमा की बैठक में बिना पूर्व अनुमति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय कार्यों की समीक्षा नहीं होने तथा जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन न कर स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता पूर्वक कार्य किये जाने के लिए उत्तरदायी पाया गया। इन कारणों से राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य नगर पालिका (कार्यपालन/यांत्रिकी/स्वास्थ्य) सेवा, भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम 2017 के नियम 33 के तहत अशोक सलामे मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत राजिम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इस निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संयुक्त, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर नियत किया गया है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता देय होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन : पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों पर 4 करोड़ 25 हजार वसूली का नोटिस जारी, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button