भाजपा सदस्यता अभियान में राजिम विधायक रोहित साहू का परचम, प्रदेश के टॉप-10 में स्थान, उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान से हुए सम्मानित

छत्तीसगढ़ भाजपा ने रचा इतिहास, 60.87 लाख सदस्यता के साथ 'उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान' वितरित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज भाजपा सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, महामंत्रीगण रामू रोहरा, संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती तथा मंच संचालन अनुराग सिंहदेव और नवीन मार्कण्डेय ने किया।

साथ ही कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक अभियान में प्रदेशभर में 60,87,670 नए सदस्य जोड़कर भाजपा छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक इतिहास रच दिया है। राजिम विधायक रोहित साहू ने 14,611 सदस्य बनाकर प्रदेश के टॉप-10 कार्यकर्ताओं में स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ‘रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया।

 कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा का सम्मान

“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि राजिम विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा का सम्मान है। सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, घर-घर जाकर संगठन की विचारधारा को पहुँचाया और हर नागरिक को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया। मैं इस सफलता को हमारे ज़मीनी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूँ। आने वाले समय में हम इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत करेंगे।”

जिले से इन्हे भी किया गया सम्मानित

इसी क्रम में गरियाबंद जिले से राजेश साहू (पूर्व जिलाध्यक्ष) 3,571 सदस्य, चंद्रशेखर साहू (जिला महामंत्री) 3,080 सदस्य दोनों कार्यकर्ताओं को ‘श्री सम्मान’ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 1,000 से अधिक सदस्यता कराने पर नेहा सिंघल (जिला पंचायत सदस्य), थानसिंग निषाद और दीपक साहू (भाजयुमो जिला महामंत्री), गफ्फार मेमन (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष) को ‘दीप सम्मान’ से नवाजा गया।

इस कार्यक्रम में गरियाबंद भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर और जिला महामंत्री आशीष शर्मा, योगेश शर्मा, ओमकार साहू, मनीष साहू, डायमंड साहू, निखिल साहू भी उपस्थित रहे। यह आयोजन भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का प्रतीक बना।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री के हाथों “सदस्यता रत्न” से सम्मानित हुए विधायक इंद्रकुमार, विधायक बोले- यह सम्मान अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button