एक लाख दीपों से जगमगाएगा राजिम का त्रिवेणी संगम : धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की विशेष पहल

महानदी आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर देश, प्रदेश सहित सभी जगहों में उत्साह का माहौल को देखने को मिल रहा है। वहीं राजिम क्षेत्र में भी 22 जनवरी को ऐतिहासिक बनाने भव्य तैयारी किया जा रहा है। धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 22 जनवरी को राजिम त्रिवेणी संगम किनारे एक लाख से अधिक दिए जलाकर ऐतिहासिक बनाने निर्देश दिए हैं।

मंत्री के निर्देश पर पूर्व O.S.D गिरीश बिस्सा मंगलवार सुबह राजिम पहुंचे और आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, भाजपा नेता द्वय जितेन्द्र सोनकर, अनिल जगवानी, वरिष्ठ पत्रकार द्वय रमेश पहाड़िया, श्याम किशोर शर्मा, युवराज साहू, सोमा शर्मा, भाजयुमो नेता मुकुंद मेश्राम सहित नगर पालिका के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

श्री बिस्सा ने नेता एवं अधिकारियों के साथ त्रिवेणी संगम क्षेत्र महानदी और पैरी नदी के तट किनारो का निरीक्षण किया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री बिस्सा ने बताया कि धर्मस्व् मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आह्वान किया है कि इस बार राजिम कुंभ का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। जिसका प्रारंभ 22 जनवरी से ऐतिहासिक दीपोत्सव के साथ किया जाए। त्रिवेणी संगम में एक लाख दीप जलाया जाएगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महानदी की आरती की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे और इस पुण्य काम में अपनी सहभागिता बनाएंगे।

नगर पालिका नवापारा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि भगवान श्रीराम कई वर्षों बाद अयोध्या में विराजमान होंगे। 22 जनवरी को मंदिर में भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस ऐतिहासिक क्षण का पूरे देश इंतजार कर रहा है। पूरे देश में खुशी का माहौल है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी किसी भी स्तर से पीछे रहने वाले नहीं हैं। वे हर कार्यों को ऐतिहासिक बनाने में लगे रहते हैं। इस बार राजिम कुंभ मेले का आयोजन होना है। उससे पहले एक बहुत ही अच्छा अवसर मिला है भगवान श्री राम की सेवा करने का। जो मंत्री श्री अग्रवाल के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

इस दिन होगी श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला न्यौता, प्रधानमंत्री ने कहा …

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन