गरियाबंद जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 66 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को आदर्श, अनुशासन और संस्कार से जोड़ने का कार्य करती है - सांसद रूपकुमारी चौधरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में शिक्षक दिवस के अवसर पर वन विभाग के ऑक्सन हॉल में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी उपस्थित थी तथा अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू एवं विशेष अतिथि के रूप में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उनका योगदान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि वे विद्यार्थियों के जीवन को आदर्श, अनुशासन और संस्कार से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज जब तकनीकी क्रांति का दौर है, तब शिक्षकों पर यह जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि वे विद्यार्थियों को डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करें, साथ ही मानवीय मूल्यों को बनाए रखें। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा ग्रामीण अंचलों में भी शैक्षिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर समाज की सेवा और राष्ट्रभक्ति का भाव भी उनमें जागृत करें।

शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक जीवनभर विद्यार्थियों का पथ-प्रदर्शन करते हैं। माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं, लेकिन उन्हें सच्चा नागरिक और जिम्मेदार इंसान बनाने का कार्य शिक्षक ही करते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति ने बच्चों में नवाचार और कौशल विकास पर विशेष बल दिया है। इसके सफल क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विधायक श्री साहू ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार वृद्धि कर रही है और प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक नए कदम उठाए जा रहे हैं।

बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते बल्कि वे संस्कारों की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उन्हें सही दिशा दे सकता है। विधायक श्री ध्रुव ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में कार्यरत शिक्षक विशेष प्रशंसा के पात्र हैं, क्योंकि वे संसाधनों की कमी के बावजूद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने भी सम्बोधित किया।

66 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में अतिथियों ने अर्द्धवार्षिकी सेवा पूर्ण करने वाले 09 शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार 11 उत्कृष्ट व्याख्याता, 11 प्रधानपाठक, 13 शिक्षक, 11 सहायक शिक्षक, 11 दिव्यांग शिक्षक को भी उल्लेखनीय कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर राजपूत, अपर कलेक्टर नवीन भगत, पंकज डाहिरे, वरिष्ठ नागरिक अनिल चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, आशीष शर्मा, सुमीत पारख, अजय रोहरा, राधेश्याम सोनवानी, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, डीएमसी शिवेश शुक्ला, छन्नु सिन्हा, मनोज केला, बुद्धविलास सिंह सहित मीडिया प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरिश शर्मा ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षक सम्मान पुरस्कार: नवापारा निवासी शिक्षिका दीप्ती होंगी राज्यपाल से सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल