नाबालिग से दुष्कर्म, 55 वर्षीय ने आइसक्रीम देने के बहाने अपने घर बुलाकर रेप किया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 55 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग को आइसक्रीम देने के बहाने अपने घर बुलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। घटना जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार चांपा कर रहने वाला डेविड जोसेफ (55) 15 मार्च को नाबालिग के साथ रेप किया। आरोपी ने नाबालिग को आइसक्रीम देने के बहाने अपने घर बुलाया फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरी सहमी बच्ची अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपार्ट पर पुलिस ने आरोपी डेविड के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विवेक शुक्ला के निर्देश पर पुलिस टीम बनाई गई। एएसपी उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर में घुसकर दुष्कर्म: हाथ-पैर बांधकर बनाया अश्लील वीडियो, रुपए नहीं देने पर गहने और नकदी लेकर भागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button