विधवा महिला से दुष्कर्म: मैरिज साइट पर दोस्ती कर शादी का रखा प्रस्ताव, फिर झांसा देकर करने लगा शारीरिक शोषण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने मैरिज साइट पर महिला से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर रेप किया। इस बीच आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करते रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोविड के दौरान पीड़ित महिला के पति की मौत हो गई। इसके बाद उसने मैरिज साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया। यहां उसकी पहचान सर्वमंगला दुरपा निवासी मनीष वैष्णो से हुई। जल्द ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। मनीष ने पीड़िता को बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है।

मनीष ने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, पीड़िता ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। इस बीच पीड़िता को पता चला कि मनीष के कई और लड़कियों से संबंध हैं। पीड़िता ने उसे समझाया कि वो इस तरह उसके साथ नहीं रह पाएगी। लेकिन मनीष का दूसरी लड़कियों से अफेयर जारी रहा। परेशान होकर पीड़िता ने मनीष को छोड़ दिया। लेकिन मनीष पीड़िता को परेशान करता रहा।

मनीष ने पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते रहा। आरोपी से परेशान होकर महिला ने मानिकपुर पुलिस चौकी में मनीष के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

आरंग क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म: किराए के मकान में ले जाकर दिया घटना को अंजाम, पड़ोसी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button