तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला के साथ दुष्कर्म, अकेली देखकर बिगड़ी नियत, मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। जंगल में महिला को अकेली देख आरोपी की नियत बिगड़ गई और कुल्हाड़ी दिखाकर धमकी देते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मरवाही थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता महिला ने 16 मई को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गांव के पास स्थित जंगल गई हुई थी। इस बीच गांव का ही आरोपी अर्जुन भैना पहुंच गया।

आरोपी अर्जुन भैना ने महिला को अकेली पाकर अपने पास रखे धारदार कुल्हाड़ी से मार देने का धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन भैना के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी और आरोपी को धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन