पिता की हैवानियत: नाबालिग बेटी से वर्षों तक दुष्कर्म, गर्भवती बेटी ने तोड़ी खामोशी, आरोपी पिता गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में रिश्तों की मर्यादा और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश तब हुआ, जब हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही पीड़िता को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग केे पेट में असहनीय दर्द हुआ, तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों और प्रबंधन के होश उड़ गए, जब जांच में सामने आया कि वह मासूम करीब आठ माह की गर्भवती थी। यह खबर मिलते ही मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस की संवेदनशील पूछताछ के बाद जब पीड़िता ने अपनी वर्षों की खामोशी तोड़ी, तो सौतेले पिता का खौफनाक सच सामने आ गया।
आरोपी पिता ने भरोसे की आड़ में नाबालिग बच्ची के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। मामले के उजागर होते ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया और भेष बदलकर शिवरीनारायण मेले में भीख मांगते हुए छिपने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8











