शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म : लगातार यौन शोषण से महिला हुई गर्भवती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- रायपुर जिले में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर महिला के साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। वहीं घटना के संबंध में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। घटना के तीन महीने के बाद महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार खरोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने खरोरा थाना पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि चिचोली गांव के रहने वाले 22 साल के सोहित कुमार धीवर ने पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि लगातार यौन शोषण से वह गर्भवती हो गई। उसने आरोपी पर शादी का दबाव डाला, तो वो युवक ने साफ इंकार कर दिया। साथ ही आरोपी ने महिला को ये बात किसी से भी नहीं बताने की धमकी देकर मारपीट की। इन धमकियों से महिला बुरी तरह से डर गई।

3 महीने बाद हिम्मत कर की शिकायत

घटना के करीब 3 महीने के बाद पीड़िता खरोरा थाने पहुंची। उसने हिम्मत कर आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद खरोरा थाना पुलिस ने आरोपी सोहित कुमार धीवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

साली पर जीजा की नियत बिगड़ी: अकेली पाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन