सगी बहनों ने युवक को चप्पलों से पीटा, राह चलती लड़कियों से करता था छेड़खानी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दो सगी बहनों ने मिलकर एक युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। दरअसल, बदमाश राह चलती युवतियों से छेड़खानी कर परेशान करता था। युवक की आदतों से परेशान होकर गुरूवार को दो बहनों ने चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।
यह पूरी घटना जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गांव का एक युवक नशे ही हालत में हमेशा रास्ते से आते-जाते लड़कियों से छेड़छाड़ करता है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दो सगी बहन रास्ते से गुजर रही थीं। तभी युवक छेड़खानी करने लगा। लड़कियों ने इसका विरोध किया, लेकिन युवक नहीं माना। लकड़ियों ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के साथ दोनों बहनें युवक के घर पहुंची।
इसके बाद मनचले युवक को घर से पकड़कर निकाला और चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। वहीं दोबारा इस तरह छेड़खानी नहीं करने की चेतावनी देते हुए युवक को छोड़ दिया गया। युवक की पिटाई होते देख ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने युवक की पिटाई का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद दोनों बहादुर लड़कियों को शाबाशी मिल रही है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH
यह खबर भी जरुर पढ़े
बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की जमकर पिटाई, पहनाई जूतों की माला, बाराती हुए फरार, देखिए वीडियो