पिकनिक मनाने गए 4 युवक-युवती बाढ़ में फंसे, रेस्क्यू कर बचाई जान, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पर्यटन स्थल देवपहरी में बाढ़ आने से वहां घुमने गए जांजगीर-चांपा जिले के दो युवक और दो युवती फंस गए। हालांकि कई घंटों तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों युवक और युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश से अचानक जल स्तर बढ़ गया था।
खुद को बचाने के लिए चारों ने ब्यू पाइंट कि छत पर सभी बैठ गए फिर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के चलते निकालना मुश्किल हो रहा था। आखिरकार ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम और पुलिस को बुलाया। जिसके बाद गोताखोरों ने सभी को बाहर निकाला।
जांजगीर-चांपा से पिकनिक मनाने आए थे
आपको बता दें कि कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल देवपहरी का गोविंद झूंझ जल प्रपात बेहद प्रसिद्ध है। दूरदराज से यहां झरने का मनमोहक नजारा लेने पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून काल में पर्यटकों के लिए इसे प्रशासन प्रतिबंधित कर देती है। शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा ग्राम महुआडीह निवासी मनीष निर्मलकर 25 वर्ष. अंजली निर्मलकर 19 वर्ष, पिंटू उर्फ शिवा कुमार कौशिक 19 वर्ष, खुशबू सिंह 17 वर्ष देवपहरी पहुंचे।
तेज बारिश के बाद बढ़ा पानी का जलस्तर

यहां सुरक्षा समिति के लोगों ने झरना के नजदीक नहीं जाने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी चारों झरने के नजदीक बनाए गए ब्यू पाइंट तक पहुंच गए। शाम करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते देवपहरी वाटरफॉल में पानी का स्तर बढ़ गया और चारों फंस गए। खुद को बचाने चारों किसी तरह ब्यू पाइंट के छत पर जा चढ़े। इसकी जानकारी मिलने पर लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू, पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद चारो युवक- युवतियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button