ब्रेकिंग: बिजली बंद होने की तिथियों में हुआ संशोधन, देखिए नवापारा-राजिम व अभनपुर सहित पूरे क्षेत्रों की सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा राजिम सहित अंचल के दर्जनों गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 19 अक्टूबर 2025 तक बिजली सप्लाई प्रभावित होने वाली थी, विभाग ने इसमें संशोधन करते हुए फिर से नई तिथी जारी की है। इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया है।
इसमें संसोधन करते हुए यह कार्य 5 से 18 सितंबर तक किया जाएगा साथ ही तिथि अनुसार इनके स्थानों में भी संशोधन किया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि 33 केव्ही एवं 11 केव्ही लाइनों एवं उपकेंद्र में दीपावली पूर्व रखरखाव एवं सुधार कार्य का काम होगा। जिसके चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं कार्य पूरा होते ही तीन बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी। कार्यनुसार समय एवं तिथि में परिवर्तन हो सकता है। जिसमें जिसमें पारागॉव फीडर, अभनपुर फीडर, राजिम फीडर, दुलना, पटेवा, मानिकचौरी तर्री आदि फीडर शामिल है।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
जारी नई सूचना अनुसार दिनांक 6.10.2024 दिन सोमवार को 11 kv राजिम टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 09:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक करीब 6 घंटे के लिए बंद रहेगी। 07 अक्टूबर मंगलवार को पारागांव और नवापारा टाउन फीडर , 08 अक्टूबर बुधवार को सिन्धी कालोनी फीडर, 09 अक्टूबर मंगलवार को शितलापारा फीडर, 10 अक्टूबर को हाइटेक और तर्री फीडर, 11 अक्टूबर को गंज रोड फीडर बंद रहेगी। इसके बाद आसपास क्षेत्रों में रखरखाव एवं सुधार कार्य 18 अक्टूबर तक किया जाएगा। समय में आवश्यक्तानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
देखिए पूरी सूची


छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c











