तेज रफ्तार कार का टायर फटा, सामने आ रही गाड़ी से टकराई, कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फटा गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही सर्विस वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे के बनसाकरा के पास तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फटा गया। कार का टायर फटने से सामने से आ रही सर्विस वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम सोनी कृष्णा यदु है। वह भाटापारा मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी थी। हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि कार में कांग्रेस नेता रमेश यदु, उनकी पत्नी, बेटा और दो पोते सवार थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। हादसे में किसी और को कोई चोट नहीं आई है।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन