राजिम कुंभ के संत समागम में रुद्र महायज्ञ का होगा आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

पाटेश्वर सेवा संस्थान के प्रमुख रामबालक दास राजिम कुंभ कल्प में कर रहे 107 वां रूद्र महायज्ञ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  राजिम कुंभ कल्प मेला में त्रिवेणी संगम पर बने संत समागम स्थल पर श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान के प्रमुख बालयोगेश्वर रामबालक दास महाराज द्वारा 107 वां रुद्र महायज्ञ 22 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व कलश यात्रा का विशेष महत्व होता है। इस अनुष्ठान का आज विधिवत शुभारंभ कर कलश यात्रा निकाली गई, जो संत समागम स्थल से निकलकर मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।

106 यज्ञ हो चुके हैं पूरे

यज्ञ के संबंध में जानकारी देते हुए रामबालक दास महाराज जी ने बताया कि मैंने छत्तीसगढ़ सहित अन्य क्षेत्र में 106 यज्ञ पूरे कर लिए हैं। 107वां यज्ञ इस राजिम कुंभ कल्प में शनिवार से शुरू होगा। यज्ञ के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा और जनमानस की मानसिक शांति हेतु यह यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ हमारी सबसे पुरानी परंपरा है। 

25 फरवरी को कौशल्या महोत्सव का आयोजन

पिछले वर्ष राजिम कुंभ कल्प में मैंने रामोत्सव के रूप में मनाया था और इस वर्ष का कल्प कुंभ माता कौशल्या को समर्पित करते हुए मां कौशल्या महोत्सव के रूप में मना रहा हूं। इसलिए 25 फरवरी मंगलवार को संत समागम स्थल में स्थित कुटिया शिविर में विशेष मां कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें कुंभ कल्प में पधारे समस्त साधु संत अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। 

बालोद जिले में बनेगा कौशल्या माता का भव्य मंदिर

महाराज जी ने बताया कि बालोद जिले के पटेश्वर धाम में 7 एकड़ भूमि पर माता कौशिल्या का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। जिसमें 2026-27 तक माता कौशिल्या की मूर्ति को उसी धूमधाम से स्थापित किया जाएगा।

जिस प्रकार आयोध्या में भगवान श्रीरामलला विराजमान हुए थे। 25 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मंदिर में 51 लाख रुपए की मां कौशिल्या की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सभी धर्म सम्प्रदाय सहित अन्य देवी देवताओं की 108 मूर्तियां भी स्थापित की जाएगी। तीन मंजिला मंदिर में छत्तीसगढ़ के समस्त देवी देवताओं के दर्शन श्रद्धालु एक ही स्थान पर कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

जूना अखाड़ा के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न: उमेशानंद गिरी बने अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल