गृहिणी से उद्यमी बनीं उमरपोटि की तुलेश्वरी, मशरूम उत्पादन से रची सफलता की नई कहानी
स्व-सहायता समूह से जुड़कर हुई लखपति, बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक के ग्राम उमरपोटी की तुलेश्वरी सिन्हा ने अपने आत्मविश्वास, मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफलता हासिल की हैं। कभी एक साधारण गृहिणी रहीं तुलेश्वरी आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचान बना चुकी हैं।
स्व-सहायता समूह “पहचान” से जुड़ने के बाद उनके जीवन को नई दिशा मिली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत मिले प्रशिक्षण और ग्राम संगठन “मुस्कान” के सहयोग से उन्होंने मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया। इसके लिए उन्होंने 60 हजार रुपये का ऋण लिया और धीरे-धीरे अपने छोटे से प्रयास को सफल व्यवसाय में बदल दिया।
आज तुलेश्वरी न केवल स्थानीय बाजारों में मशरूम बेचकर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं, बल्कि अन्य गांवों की महिलाओं को भी इसका प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं। इसके साथ ही वे ग्राम संगठन में बुककीपर और लेखा कार्य भी कर रही हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश में “बिहान” योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त मंच मिल रहा है।
आज तुलेश्वरी की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। वे इस आय से अपने परिवार और व्यवसाय दोनों को आगे बढ़ा रही हैं। तुलेश्वरी कहती हैं, “बिहान से जुड़कर मैंने अपने सपनों को साकार किया है। आज मैं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत हूं।”
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
आजीविका डबरी से सशक्त हो रहे ग्रामीण, जल संरक्षण के साथ बढ़ रहे आय के नए अवसर











