ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, दो हिस्सों में बंटा शरीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। घटना कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कसडीहा निवासी अक्षय कश्यप अपने दो दोस्तों के साथ पाली में काम करने आया था। शुक्रवार दोपहर काम खत्म करने के बाद तीनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान धौराभांठा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अक्षय का शरीर दो हिस्सों में बंटकर ट्रक के पहिए में फंस गया। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रक मालिक ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये और प्रशासन ने 25 हजार रुपये मुआवजा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, शरीर के हुए क्षत-विक्षत, LIVE वीडिया आया सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल