पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम फरकानारा निवासी खुलेश्वर राठिया कुछ दिनों पहले ही अपने मामा के घर ग्राम चोढ़ा आया था। ग्रामीणों के अनुसार खुलेश्वर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना पर खसरिया पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर में युवती की संदिग्ध मौत: प्रेमी के घर फंदे पर मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप











