चावल नहीं बना, तो पत्नी की कर दी हत्या : आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। मृतिका की सिर्फ इनता कसूर था कि वह खाने में चावल नहीं बनाई थी। इस बात से पति नाराज हो गया। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा में अमरिका गायकवाड अपने पति अनिल गिलहरे के साथ रह रही थी। दोनों ने 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। इनके दो बच्चे भी हैं। पैसों की तंगी के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद में अमरिका की जान चली गई।
अमरिका के पिता बुधारू ने पुलिस को बताया उसका दमाद अनिल लगभग कई दिनो से काम पर नही जा रहा था। जिसके कारण उसकी लडकी अमरीका गायकवाड झाडू पोछा करने जाती थी। अनिल अपनी पत्नी को चावल बनाने के लिए बोला, लेकिन अमरीका ने चावल नही होने के कारण खाना नहीं बनाया। इसी बात गुस्साए पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button